Tarkeshwari Sudhi / तारकेश्वरी 'सुधि'

तारकेश्वरी 'सुधि' (तारकेश्वरी यादव) का जन्म सिलपटा (अलवर) में माता श्रीमती शकुन्तला देवी और पिता श्री सईराम यादव के घर हुआ। इनकी शिक्षा एम.ए. (राजनीति विज्ञान, हिंदी) और बी.एड. है।

सम्प्रति आप शिक्षिका हैं और स्वतंत्र लेखन में कार्यरत हैं। इनकी प्रकाशित कृतियाँ हैं: 'सुधियों की देहरी पर' (दोहा संग्रह) और 'रसरंगिनी' (मुकरी संग्रह)। अनेक साझा संकलनों में भी इनके दोहे, गीत, ग़ज़ल, कुंडलिया, लघुकथा आदि प्रकाशित हुए हैं। विभिन्न दैनिक व मासिक पत्र-पत्रिकाओं में इनकी रचनाओं का निरंतर प्रकाशन होता रहता है।

तारकेश्वरी 'सुधि' - हिंदी कवयित्री

तारकेश्वरी 'सुधि' की प्रमुख रचनाएँ एवं संग्रह

बाल गीत : तारकेश्वरी 'सुधि' (Baal Geet)

देशभक्ति गीत : तारकेश्वरी 'सुधि' (Deshbhakti Geet)

हिन्दी ग़ज़लें : तारकेश्वरी 'सुधि' (Hindi Ghazals)