Jaun Elia | जौन एलिया

जीवनकाल: 14 दिसंबर 1931 - 8 नवंबर 2002
जन्म स्थान: अमरोहा, उत्तर प्रदेश (भारत)

जौन एलिया उर्दू के एक महान और बेबाक शायर थे। उनका जन्म अमरोहा के एक मशहूर और अदीब ख़ानदान में हुआ। उनके वालिद अल्लामा शफ़ीक़ हसन एलिया अदब में ख़ासी दिलचस्पी रखते थे और शायर होने के साथ-साथ नजूमी भी थे। जौन घर में सबसे छोटे थे और महज़ 8 बरस की उम्र में उन्होंने अपना पहला शेर कहा।

उर्दू और फ़ारसी में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने कई अहम किताबों का अनुवाद किया। वर्ष 1957 में वे पाकिस्तान चले गए और कराची में आबाद हुए। वे आधुनिक समय के सबसे लोकप्रिय और पढ़े जाने वाले उर्दू शायरों में अग्रणी हैं। उनके प्रमुख संग्रह हैं: शायद, यानी, गोया, गुमाँ, और लेकिन। पाकिस्तान में रहते हुए भी वे अपने जन्मस्थान अमरोहा को कभी नहीं भूले।

जौन एलिया

जौन एलिया की प्रमुख कृतियाँ एवं संग्रह

शायद — जौन एलिया

गुमाँ — जौन एलिया

गोया — जौन एलिया

लेकिन — जौन एलिया

यानी — जौन एलिया

विविध ग़ज़लें — जौन एलिया

विविध नज़्में — जौन एलिया