Yashu Jaan / यशु जान

यशु जान (जन्म 9 फरवरी 1994) जालंधर (पंजाब) से संबंध रखने वाले एक बहुप्रतिभाशाली पंजाबी एवं हिंदी कवि, गीतकार और लेखक हैं। उनका पैतृक गाँव चक साहबू (अप्परा शहर के पास) है। इनके पिता जी का नाम श्री रणजीत राम तथा माता जी का नाम श्रीमती जसविंदर कौर है।

उन्हें बचपन से ही कला और साहित्य से गहरा लगाव रहा है। गीत, कविता और ग़ज़ल गायन एवं लेखन इनका मुख्य शौक है। वे अपनी रचनाओं में सामाजिक, आध्यात्मिक और मानवीय संवेदनाओं के विभिन्न पहलुओं का अन्वेषण करते हैं। वे अपनी सफलता और साहित्यिक उपलब्धियों में अपनी पत्नी श्रीमती मृदुला के योगदान को सर्वोपरि मानते हैं।

यशु जान - पंजाबी एवं हिंदी कवि

यशु जान की कविताएँ

उत्तम ग़ज़लें और कविताएं : यशु जान

बाल कविताएँ : यशु जान