Harbhagwan Chawla | हरभगवान चावला

हरभगवान चावला (नवम्बर, 1958) प्रसिद्ध कवि एवं कहानीकार हैं। उनका जन्म गाँव बिज्जुवाली, जिला-सिरसा (हरियाणा) में हुआ। शिक्षा: एम.ए. (हिंदी), एम.फिल.। प्रकाशित कृतियाँ: पाँच कविता संग्रह—'कोई अच्छी खबर लिखना', 'कुंभ में छूटी औरतें', 'जहाँ कोई सरहद न हो', 'इन्तज़ार की उम्र', 'इसी आकाश में'; एक कहानी संग्रह 'हमकूं मिल्या जियावनहारा' व लघुकथा संग्रह 'बीसवाँ कोड़ा'। इनकी रचनाएँ सारिका, हंस, कथादेश, जनसत्ता, वागर्थ, दैनिक भास्कर आदि प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होती रही हैं।

पुरस्कार / सम्मान: कहानी एवं लघुकथा के लिए 'कथादेश' द्वारा पुरस्कृत। कविता संग्रह 'कुंभ में छूटी औरतें' (2011-12) तथा 'इसी आकाश में' (2016-17) के लिए हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा श्रेष्ठ कृति सम्मान।

सम्प्रति: राजकीय महिला महाविद्यालय, रतिया से बतौर प्राचार्य सेवानिवृत्ति के पश्चात् स्वतंत्र लेखन।

हरभगवान चावला

इसी आकाश में : हरभगवान चावला

कुंभ में छूटी औरतें : हरभगवान चावला

जहाँ कोई सरहद न हो : हरभगवान चावला