अनुपमा श्रीवास्तव 'अनुश्री' | Anupama Shrivastava Anushri

जन्म स्थान: जबलपुर, मध्य प्रदेश

शिक्षा: एम.एससी., एल.एल.बी.

साहित्यकार, कवयित्री, चिंतक, रेडियो-टीवी एंकर, गायिका, समाजसेवी एवं भारत सरकार से रॉयल्टी प्राप्त लेखिका "अनुपमा श्रीवास्तव अनुश्री" हिंदी साहित्य, संस्कृति, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय बहुआयामी व्यक्तित्व हैं। वे वर्तमान में आकाशवाणी, भोपाल में कार्यक्रम एंकर के रूप में कार्यरत हैं। साथ ही वे आरंभ चैरिटेबल फाउंडेशन एवं विश्व हिंदी संस्थान, कनाडा (मध्यप्रदेश चैप्टर, भोपाल) की अध्यक्ष तथा विश्व हिंदी परिषद, नई दिल्ली के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, मध्यप्रदेश की उपाध्यक्ष हैं।

एम.एससी. एवं एल.एल.बी. शिक्षित अनुपमा अनुश्री को प्रसार भारती, दिल्ली से वाणी प्रमाणपत्र प्राप्त है। उन्होंने मॉरिशस में अध्यापन कार्य किया है तथा हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति के अंतरराष्ट्रीय प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

साहित्यिक सृजन: वे कविता, व्यंग्य, आलेख, बाल साहित्य, मुक्तक, क्षणिकाएँ, हाइकु, हाइबन एवं व्यंग्यिकाओं की सशक्त रचनाकार हैं। उनकी रचनाएँ देश-विदेश की अनेक प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होती रही हैं, जिनमें वीणा, वागर्थ, मधुमती, अक्षरा, हिंदी विवेक, जनसत्ता, नवभारत टाइम्स, प्रभात खबर, पुरवाई (यू.के.), सेतु (अमेरिका), प्रयास (कनाडा), नव चेतना (दोहा-कतर), रिमझिम (मॉरिशस), नंदन, बाल भास्कर, बाल वाटिका, देवपुत्र, अहा जिंदगी, इंद्रप्रस्थ भारती आदि प्रमुख हैं।

उनकी कविता "भारत" भारतीय उच्चायोग, लंदन की पत्रिका में प्रकाशित हुई तथा उनकी कविताएँ हिंदी कविता डॉट कॉम में भी संकलित हैं। उनके बाल साहित्य पर शोध पत्र प्रकाशित एवं आंध्र प्रदेश में शोध कार्य हुआ है।

प्रकाशित पुस्तकें:
- अवि, तुम्हारे लिए (बाल काव्य संग्रह, 2013)
- नव अर्श के पाँखी (काव्य संग्रह, 2018) — मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी से प्रकाशित
- 360 डिग्री नन्हीं उड़ान (बाल कहानी संकलन) — प्रकाशन विभाग, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रकाशित
- हृदय गंगे (काव्य संकलन)
- संस्कृति के ध्वजवाहक (बाल काव्य संकलन)

उनकी पुस्तक "360 डिग्री नन्हीं उड़ान" राज्य समग्र शिक्षा में सम्मिलित है तथा इसके लिए वे भारत सरकार से रॉयल्टी प्राप्त करने वाली लेखिका हैं। उनकी चर्चित बाल कहानी "कोरोनावीर" महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों के विद्यालयी पाठ्यक्रम में शामिल की गई है।

संपादन कार्य:
- आरंभ उद्घोष : 21वीं सदी का (अंतर्राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन, 2021)
- बाल विश्व (साझा बाल काव्य संकलन, 2022)
- आजादी के 75 वर्ष और 75 रचनाकार (अंतर्राष्ट्रीय साझा संकलन, 2023)

प्रसारण एवं मंच संचालन: दूरदर्शन, आकाशवाणी, एपिक सहित अनेक राष्ट्रीय चैनलों पर उनकी कविताओं, कहानियों, बाल रचनाओं एवं आलेखों का प्रसारण हुआ है। उन्होंने अनेक प्रतिष्ठित मंचों पर एंकरिंग की है तथा देश की प्रसिद्ध हस्तियों एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों के साक्षात्कार लिए हैं। सी एम राइज स्कूल आदि प्रतिष्ठानों के लिए वॉइस ओवर किया है।

मॉरिशस टेलीविजन एवं ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन तथा मॉरिशस रेडियो द्वारा उनके साहित्यिक कार्यक्रमों और साक्षात्कारों का प्रसारण किया गया। वे राष्ट्रीय कथक केंद्र, नई दिल्ली, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों से वक्ता, एंकर एवं विशेषज्ञ के रूप में जुड़ी रही हैं।

सामाजिक एवं शैक्षिक योगदान: संस्थापक एवं निदेशक "आरंभ फाउंडेशन" के माध्यम से वे मानसिक संशोधन, साहित्यिक गतिविधियाँ, और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करती हैं। हिंदी के पठन-पाठन और बाल प्रतिभाओं के विकास हेतु "बाल प्रतिभा शृंखला" सहित अनेक ऑफलाइन एवं ऑनलाइन गतिविधियों का आयोजन करती रही हैं। वे "बाल मुस्कान" (कनाडा) के संपादन से भी जुड़ी रही हैं।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (2022) में सहभागिता, राष्ट्रीय बाल रंग आदि विभिन्न राष्ट्रीय साहित्यिक आयोजनों में निर्णायक की भूमिका निभा चुकी हैं।

प्रमुख सम्मान: उन्हें साहित्य, बाल साहित्य, एंकरिंग, समाजसेवा एवं हिंदी प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो दर्जन से अधिक सम्मान प्राप्त हुए हैं, जिनमें प्रमुख हैं—
- राष्ट्रीय युवा प्रतिभा सम्मान (2018)
- विश्व हिंदी साहित्य रथी सम्मान (2018)
- ग्लोबल कॉन्कर्ड अवॉर्ड (2018)
- राष्ट्रभाषा गौरव सम्मान
- साहित्यकार सम्मान (नेशनल बुक ट्रस्ट एवं कादंबिनी समिति)
- बाल साहित्यकार सम्मान (हिंदी लेखिका संघ, मध्यप्रदेश)
- बाल साहित्यकार सम्मान (चित्रा प्रकाशन, राजस्थान)
- काव्य श्री सम्मान
- काव्य कुमुदिनी सम्मान
- उर्वशी सम्मान
- सोशल मीडिया मैत्री सम्मान
- बेस्ट एंकर सम्मान
- राष्ट्रीय संचालन एवं श्रेष्ठता अलंकरण
- स्वाधीनता गौरव सम्मान (2020)
- सार्वभौमिक साहित्यकार सम्मान (2021)
- वाग्देवी कला रत्न सम्मान (2022)
- कृति सम्मान (2022)
- नारी गौरव सम्मान (2023)
- मैथिलीशरण गुप्त साहित्य रत्न सम्मान (2023)
- राष्ट्रीय प्रज्ञा पत्रकारिता सम्मान (2023)
- श्री श्याम उपाध्याय बाल साहित्यकार सम्मान (2023)
- प्रेरणा साहित्य प्रहरी सम्मान (2024)
- हिंदी साहित्य सेवा सम्मान (2024) - नागरी लिपि परिषद, नई दिल्ली, कर्नाटक इकाई
- राजपति देवी साहित्य स्मृति सम्मान (2024)
- राष्ट्रीय साहित्य काव्य कला शिरोमणि सम्मान (2025)
- बिलास बिहारी बाल साहित्य शिखर सम्मान (2026)

अंतरराष्ट्रीय सम्मान:
- हिंदी साहित्य अकादमी, मॉरिशस द्वारा साहित्यकार सम्मान
- विश्व हिंदी साहित्य रथी सम्मान
- सार्वभौमिक साहित्यकार सम्मान (विश्व हिंदी संस्थान, कनाडा)

अनुपमा अनुश्री हिंदी साहित्य, बाल साहित्य, संस्कृति, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं तथा अपनी सृजनशीलता, नेतृत्व क्षमता और बहुआयामी प्रतिभा से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी की गरिमा को समृद्ध कर रही हैं।

ई-मेल: aarambhanushree576@gmail.com

अनुपमा श्रीवास्तव 'अनुश्री' - कवयित्री एवं साहित्यकार

अनुपमा श्रीवास्तव 'अनुश्री' की कविताएँ

अनुपमा श्रीवास्तव 'अनुश्री' के आलेख