Uday Bhanu Hans / उदयभानु हंस
उदयभानु हंस (2 अगस्त 1926) का जन्म दायरा दीन पनाह, मुज़फ़्फ़रगढ़, पंजाब (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था। आप हरियाणा के प्रथम 'राज्य कवि' हैं तथा हिंदी साहित्य में 'रुबाई' के प्रवर्तक कवि के रूप में 'रुबाई सम्राट' के नाम से अत्यंत लोकप्रिय हैं।
आपकी प्रसिद्ध कृति 'हिंदी रुबाइयां' वर्ष 1952 में प्रकाशित हुई थी। आपकी समग्र साहित्यिक रचनाएँ 'उदयभानु हंस रचनावली' (दो खण्ड कविता एवं दो खण्ड गद्य) के रूप में संकलित हैं। आपकी प्रमुख प्रकाशित कृतियों में भेड़ियों के ढंग, हंस मुक्तावली, संत सिपाही (महाकाव्य), देसां में देस हरियाणा, तथा शंख और शहनाई शामिल हैं।
