Umesh Dadhich / उमेश दाधीच
उमेश दाधीच (30 जून 1986) का जन्म ग्राम चौसला (तहसील नावां सिटी, ज़िला नागौर, राजस्थान) में हुआ। आपकी माता जी का नाम श्रीमती शकुंतला दाधीच तथा पिता जी का नाम श्री सतीश कुमार दाधीच है। आप जैव प्रौद्योगिकी (Biotechnology) में स्नातक तथा विपणन प्रबंधन (MBA) में स्नातकोत्तर हैं।
आप पेशेवर रूप से बीकानेर में जे के प्लैटिनम सीमेंट में विपणन प्रबंधक (Marketing Manager) के पद पर कार्यरत हैं। गीत व ग़ज़ल लिखना और गाना आपकी विशेष अभिरुचि है।
