हिन्दी ग़ज़लें : अरशद रसूल बदायूँनी
Hindi Ghazals : Arshad Rasool Badayuni
1. ज़रा भी डर नहीं है तितलियों को
ज़रा भी डर नहीं है तितलियों को हराना जानती हैं आँधियों को कड़े पहरे में रखते हो गुलों को दिखाओ क़ैद करके ख़ुशबुओं को अभी बैठी है माँ बुनियाद बनकर बताना है हमें ये ज़लज़लों को चराग़ों की यहाँ महफ़िल सजी है ख़बर कैसे हुई है आँधियों को मुकद्दर अपने हाथों से लिखेंगे हुनर बख़्शा है रब ने उँगलियों को खुदा का हुक्म टलता ही कहाँ है दुआ बस टालती है हादसों को समंदर पार करने का जुनूँ है दिखाओ मत किनारे कश्तियों को
2. ज़ीस्त माँ-बाप की ख़िदमत में लगा देता है
ज़ीस्त माँ-बाप की ख़िदमत में लगा देता है ये अमल ही उसे जन्नत का पता देता है जाने क्यों इतनी बड़ी मुझको सज़ा देता है वो हमेशा मुझे जीने की दुआ देता है कह के माँ-बाप से जो, तुमने किया ही क्या है आख़िरत अपनी वो मिट्टी में मिला देता है, पूछता है कोई जब ख़ानाख़राबों का पता फिर वो हँसकर मेरी तस्वीर दिखा देता है टूट जाता है तअल्लुक जो जड़ों से उसका अपने पत्तों को, शजर ख़ुद ही गिरा देता है साफ़गोई जिसे बर्दाश्त नहीं है बिल्कुल फिर वो आइनों पे इल्ज़ाम लगा देता है उसको लाचार समझता है ज़माना ‘अरशद’ सब्र तो ज़ुल्म की बुनियाद हिला देता है
3. ये हुआ असलियत बताने में
ये हुआ असलियत बताने में मुश्किलें बढ़ गईं ज़माने में तब ये चूल्हा धुआँ उगलता है ख़ून जलता है कारख़ाने में इश्क़ की जंग भी अजब शय है जीत होती है हार जाने में ये करिश्मा नहीं तो फिर क्या है जी रहा हूँ मैं इस ज़माने में इस क़दर दिल में ग़म दहकते हैं होंट जलते हैं मुस्कुराने में जिस्म ‘अरशद’ लहूलुहान हुआ बाग़बाँ से चमन बचाने में
4. लाख कहते रहो बुरा हूँ मैं
लाख कहते रहो बुरा हूँ मैं जानता है ख़ुदा कि क्या हूँ मैं लोग जन्नत की सोच रखते हैं माँ के बारे में सोचता हूँ मैं पाक है प्यार इस क़दर मेरा जिस्म को भूलकर मिला हूँ मैं आज फिर फ़ोन आ गया उसका फिर से सुन लूँ कि बेवफा हूँ मैं कुछ भी मुझसे छुपा न पाओगे दर्द आँखों से आँकता हूँ मैं दौरे मुश्किल में ही सही ‘अरशद’ उनको अब याद आ गया हूँ मैं
5. सिक्कों के मोल ले के दुआ राहगीर से
सिक्कों के मोल ले के दुआ राहगीर से करते हैं कारोबार यहाँ सब फ़क़ीर से कुछ सोचकर फ़सील उठाई नहीं अभी फिलहाल घर को बाट लिया है लकीर से अपनों ने अपना फ़र्ज़ निभाया है इस तरह घायल किया है हमको भरोसे के तीर से सर में दिमाग़ हाथ में रखते हैं हम क़लम अरमान है कि शेर कहें हम भी मीर से होती नहीं नदी की समंदर से दोस्ती मालूम है ग़रीब का रिश्ता अमीर से ‘अरशद रसूल’ लाख ख़सारा हुआ मगर सौदा नहीं किया कभी अपने ज़मीर से
6. ताज़ीम आरती की है
ताज़ीम आरती की है, आदर अज़ाँ का है दुनिया में ये कमाल तो हिन्दोस्ताँ का है गंदी सियासतों ने बहारों को खा लिया मौसम हमारे गाँव पे हावी ख़ज़ाँ का है नाहक़ ही दुश्मनों को ये इल्ज़ाम दे दिया गुलशन उजाड़ने का जतन बाग़बाँ का है तुम ज़लज़लों के ख़ौफ़ से वाक़िफ़ नहीं हुए इतना ग़ुरूर, इसलिए ऊँचे मकाँ का है आँखों को तुमने अपनी सिखाया है क्या हुनर हर आदमी शिकार, तुम्हारी कमाँ का है उनवान जो हमारी कहानी का था कभी किरदार अब वो और किसी दास्ताँ का है ‘अरशद’ नहीं है कोई गिला गै़र से हमें ग़द्दार है तो कोई इसी कारवाँ का है
7. अम्न का पाठ क्यों पढ़ाते हैं
अम्न का पाठ क्यों पढ़ाते हैं दूध साँपों को जो पिलाते हैं जुल्फ़ हर फूल को नहीं मिलती कितने शाख़ों पे सूख जाते हैं कौन तारों को तोड़ पाया है क्यों वो पागल हमें बनाते हैं सोच का दायरा बढ़ाते हैं एक होकर सभी दिखाते हैं माँ गुज़रती है कर्ब से कितना फिर भी दीवार हम उठाते हैं ये तो बच्चों की मेहरबानी है लोग मुझ को जवाँ बताते हैं वो तो ख़ुद दाग़दार हैं ‘अरशद’ जो हमें आइना दिखाते हैं
8. मुश्किल है बहुत साथ खड़ा कोई नहीं है
मुश्किल है बहुत साथ खड़ा कोई नहीं है संसार है मतलब का, सगा कोई नहीं है बस भूक परिंदो को उधर ले के गई थी उस जाल में मर्ज़ी से फँसा कोई नहीं है आओ कि पलट जाए हक़ीक़त की तरफ़ हम दुनिया के दिखावों में मज़ा कोई नहीं है ज़ंजीर है फिरकों की इसे तोड़ भी डालो हम एक हैं आपस में, जुदा कोई नहीं है गिरने से ही आती है सदा अक़्ल सभी को उस्ताद भी, ठोकर से बड़ा कोई नहीं है मग़रूर अगर कोई समझता हैं तो समझे ख़ुद्दार हैं हम लोग, अना कोई नहीं है नापाक सियासत की सियासत है ये ‘अरशद’ इस मुल्क में मर्ज़ी से लड़ा कोई नहीं है
9. हम जब से दोस्तों के भरोसे में आ गए
हम जब से दोस्तों के भरोसे में आ गए ऐसा लगा कि ज़ुल्म के घेरे में आ गए मेहमान ख़त्म कर गए सारी नवाज़िशें, बदले हमारे बंद, लिफ़ाफ़े में आ गए। बुनियाद ही ग़लत थी, मेरे ऐतबार की, मीनार सब यक़ीन के, मलबे में आ गए। परवाज़ की थकन से जो लाचार हो गए, पंछी वो ख़ुद ही लौट के पिंजरे में आ गए। मसरूफ़ थे जो लोग दग़ाबाज़ियों में कल, बदला है आज दौर, तो सजदे में आ गए। बच्चे हुए थे गुम, तो न इतना हुआ मलाल, इसका है ग़म बिछड़ के वो मेले में आ गए। कल तक जो देखते थे मुझे कम निगाह से, पलटा जो वक़्त तो मेरे पाले में आ गए। अपनी बुलंदियों पे जो मग़रूर थे बहुत, किरदार बन के वो मेरे क़िस्से में आ गए।
10. सूरत सियाह रात में उनकी दिखी मुझे
सूरत सियाह रात में उनकी दिखी मुझे ‘सूरज छुपा तो आई नज़र रोशनी मुझे’ सौगात दे रहा है, वही मौत की मुझे जिसने दिया था नाम कभी ज़िंदगी मुझे मैंने गजल में दर्द, बयाँ ही नहीं किया शेरों में दिख रही है, ये क्यों बेबसी मुझे वो शख़्स मेरे हाल पे हँस कर चला गया कहता था खल रही है, तुम्हारी कमी मुझे अपनों ने अपना फर्ज निभाया है इस तरह कहने लगे हैं आज, वही अजनबी मुझे आमाल के सबब नहीं मिलता है कंस नाम हर मोड़ पर मिली हैं, मगर देवकी मुझे दिल छू लिया है आज तो अपनों के वार ने ‘अरशद’ पसंद आई खुली दुश्मनी मुझे
11. जो शख़्स हमें क़ौल का पक्का नहीं लगता
जो शख़्स हमें क़ौल का पक्का नहीं लगता हरगिज़ वो कभी मर्द का बच्चा नहीं लगता दुनिया के फ़रेबों ने यही दर्स दिया है मतलब के बिना कोई भी प्यारा नहीं लगता दिल साफ नहीं आपका, तो कैसी इबादत? कसरत ही कहो इसको ये सजदा नहीं लगता तेरे ही ख्यालों से है रोशन मिरी दुनिया अब मुझको अंधेरे में अंधेरा नहीं लगता सब ठीक बताते हो, हमेशा ही हमें तुम ये झूठ तुम्हारा, हमें अच्छा नहीं लगता जिस हाथ के तीरों ने मुझे ज़ख़्म दिए हैं उस हाथ में मरहम मुझे अच्छा नहीं लगता
12. वो जिसके हाथ में काँसा दिखाई देता है
वो जिसके हाथ में काँसा दिखाई देता है हमें वो दिल से कुशादा दिखाई देता है ये और बात कि जागीर लुट गई सारी मगर मिज़ाज में रुतबा दिखाई देता है बचा के रक्खा है हमने वक़ार का दामन इसीलिए तो, ये परदा दिखाई देता है जो देखना है तो मेरी निगाह से देखो तुम्हें तो चाँद में धब्बा दिखाई देता है वहाँ के लोग बहुत तंग सोच वाले हैं मकाँ जो शहर में ऊंचा दिखाई देता है चलो कि उससे भी बातें करें, हँसाएँ उसे जो शख़्स भीड़ में तन्हा दिखाई देता है बहार में भी सियासत मिला गया कोई “शजर पे एक ही पत्ता दिखाई देता है” किसी ने इसको हया का समझ लिया ज़ेवर किसी को बोझ, दुपटटा दिखाई देता है
13. अगर कोई हकीकत खुल रही है
अगर कोई हकीकत खुल रही है तुम्हें किस बात की शर्मिंदगी है ये बच्चों से अजब धोखाधड़ी है मेरे चूल्हे पे खाली देगची है मैं रिश्तों की हिफाजत कर रहा हूं कलाई पर मेरी राखी बंधी है ये माना खूबसूरत है जमाना मगर उसकी गली, उसकी गली है दुखी हैं लोग, औरों के सुखों से कोई अपने कहां दुख से दुखी है तुम्हारा ज़िक्र जब से कर रहा हूं मिरे लफ्जों में खुशबू घुल गई है दिलों की बस्तियां तक जल रही हैं ये कैसी आग नफरत की लगी है अकेला कर दिया है जब से तुमने हमारी तब से बेहतर कट रही है जुबां पर गर कोई पहरे लगा दे तो चेहरे की इबारत बोलती है
14. इस मुल्क की मिट्टी से जिसे प्यार नहीं है
इस मुल्क की मिट्टी से जिसे प्यार नहीं है बेशक वो यहाँ रहने का हक़दार नहीं है तहरीर में ईमाँ की अगर धार नहीं है वो चाहे बने कुछ भी क़लमकार नहीं है सीने पे हैं सब, पीठ पे इक वार नहीं है उस शख्स पे तोहमत कि वफादार नहीं है दुनिया के बदल बेच दूँ, आसार नहीं है इस दर्जा भी सस्ता मेरा किरदार नहीं है अफसोस उसी से ही ज़िया मांग रहे हैं जो शख्स उजालों का तरफदार नहीं है बिक जाते हैं लाखों में यहां लोग टके के अब कुछ भी, नए दौर में बेकार नहीं है वो फ़िक्र-ए जहां से कभी आज़ाद न होगा जो शख़्स मुहब्बत में गिरफ़्तार नहीं है अफ़सोस सद अफ़सोस कि सालार के नज़दीक जो जान पे खेला वो वफ़ादार नहीं है हर शख्स को मैं दोस्त बनाता नहीं ‘अरशद’ हर शख्स यहाँ आइना किरदार नहीं है
15. हमें तो पहले उसे होशियार करना है
हमें तो पहले उसे होशियार करना है फिर उसके बाद ही दुश्मन पे वार करना है यकीन मेरा उसे तार तार करना है ये जानते हुए आंखें भी चार कर ज़माने वाले तो सच को खता बताते हैं यही खता तो हमें बार बार करना है जो सो रहे हैं उन्हें हम जगाने आए हैं हमारा काम तुम्हें होशियार करना है जो चाहते हो ज़माने में मोहतरम होना तो पहले खुद को तुम्हें ख़ाकसार करना है मैं जिससे हार गया उसको जीत भी लूंगा उसी से आज मुझे आर पार करना है जमाना इश्क को कहता है आग का दरिया अहद है मेरा वो दरिया भी पार करना है
16. क्यों ज़हन से यादों के उजाले नहीं जाते
क्यों ज़हन से यादों के उजाले नहीं जाते कुछ लोग कभी दिल से निकाले नहीं जाते माँ-बाप सी जागीर वो बचपन का ज़माना कुछ दर्द दुआओं से भी टाले नहीं जाते ज़ालिम की अदालत में भी हक़ बात कहूंगा ईमाँ के मेरे दिल से उजाले नहीं जाते वो लोग ही औरों की तरफ़ झाँक रहे हैं जिनसे कभी घर अपने संभाले नहीं जाते कम अक़्ल हवाओं से ये कहना है ज़रूरी यूँ सच के चराग़ों से उजाले नहीं जाते अख़बार यहाँ आग लगा देते हैं अक्सर ये काम कभी करने रिसाले नहीं जाते एक बार तेरा जलवा कभी देख लिया था अब मेरी निगाहों से उजाले नहीं जाते बेज़ार हूँ जिससे मैं, वही साथ है मेरे ज़ालिम से जो रिश्ते है उछाले नहीं जाते अरशद ये ग़ज़ल खून-ए जिगर का है नमूना कुछ दर्द संभाले से, संभाले नहीं जाते
