अरशद रसूल बदायूँनी
(Arshad Rasool Badayuni)

बदायूँ की उपजाऊ मिट्टी से जुड़े जनाब अरशद रसूल बदायूँनी साहित्य और शायरी की दुनिया में एक जाना-पहचाना और गंभीर नाम हैं। आपने अपनी प्रतिभा और साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से बदायूँ की समृद्ध साहित्यिक परंपरा को आगे बढ़ाने का काम किया है। अरशद रसूल बज़्म ‘चराग़-ए-सुख़न’ के संस्थापक हैं और सामाजिक-साहित्यिक क्षेत्रों में भी लगातार सक्रिय रहते हैं।

युवा कार्यक्रम-खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से ‘उत्कृष्ट जिला युवा पुरस्कार’ और ‘युवा लेखक पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट कार्यों के लिए आपको कई बार प्रदेश स्तर पर भी सम्मान मिला है। साहित्य और समाज के क्षेत्र में आपके योगदान को देखते हुए समय-समय पर आपको अनेक सम्मान और प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किए गए हैं।

गद्य और पद्य, दोनों ही विधाओं पर आपकी अच्छी पकड़ है। सामाजिक मुद्दों से लेकर आधुनिक तकनीक तक, आप अलग-अलग विषयों पर लिखते रहे हैं। अपनी साहित्यिक और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से आपने लोगों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है। आपकी ग़ज़लों, नज़्मों, कहानियों और लेखों में जीवन की सच्चाइयों की गहरी समझ के साथ साहित्य की सुंदरता और मिठास भी दिखाई देती है। शैक्षिक योग्यता के रूप में आपने एमए, बीएड, एमबीए, ग्रामीण विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, शिक्षक प्रशिक्षण और पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है।

प्रमुख पुस्तकों में—मशीनी आत्मा (एआई मार्गदर्शिका), फुलवारी (बाल कविताएँ), मंथन (लेख), बाल गीतिका (बाल कविताएँ), एआई-भविष्य की क्रांतिकारी, गुलदान (उर्दू ग़ज़ल), कसौटी (ग़ज़लें), अवलोकन (लेख), साइबर चेतना (तकनीकी लेख), दर्पण (हिन्दी सुविचार), बिटर ट्रुथ (अंग्रेज़ी सुविचार), महाकुंभ वृत्तांत, टीकाकरण: डर से बचाव तक, अभिलाषा (कविता), सामाजिक मुठभेड़ (लघुकथाएँ), रूबरू (साक्षात्कार) और दिल से (सुविचार) शामिल हैं।

— परिचय लेखकः आहिल बदायूँनी

अरशद रसूल बदायूँनी की तस्वीर

हिन्दी ग़ज़लें : अरशद रसूल बदायूँनी
Hindi Ghazals : Arshad Rasool Badayuni