Surendra Agnihotri (सुरेन्द्र अग्निहोत्री)
जन्म: 1 जुलाई 1966 (ललितपुर, उत्तर प्रदेश)
व्यवसाय/सम्प्रति: लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार (लखनऊ)
पत्रकारिता एवं सम्पादन: पिछले तीन दशकों से लखनऊ में सक्रिय पत्रकारिता। धर्मयुग, नवनीत, माधुरी, भाषा, गंगनाचल, नवभारत टाइम्स, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर सहित देश की प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर लेखन। प्रयागराज से प्रकाशित नूतन कहानियाँ पत्रिका का वर्षों तक संपादन एवं सलाहकार।
प्रकाशित पुस्तकें:
- उत्तर प्रदेश सिनेमा से सरोकार
- अर्थ नहीं खोते शब्द (काव्य संग्रह)
- मेरा गधा गधों का लीडर (व्यंग्य संग्रह)
- उत्तर प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम: ललितपुर
सम्मान एवं पुरस्कार: 'रामेश्वरम् पत्रकारिता पुरस्कार' (2007), उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का 'सरस्वती सम्मान', 'हंसवाहिनी पत्रकारिता सम्मान', 'राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन सम्मान', 'साहित्य गौरव सम्मान' तथा 'हिन्दुस्तानी एकेडमी सम्मान'।
संपर्क: ए-305, ओ. सी. आर. बिल्डिंग, विधान सभा मार्ग, लखनऊ - 226001 | मो: 9415508695, 8787093085
