Zafar Ali Khan / ज़फ़र अली ख़ाँ

मौलाना ज़फ़र अली ख़ाँ (1873 - 27 नवंबर 1956) का जन्म कस्बा कोट मट्ठा (ज़िला सियालकोट) में हुआ था। इन्होंने अपनी आरंभिक शिक्षा करमाबाद में प्राप्त की। वे एक प्रख्यात शायर, संपादक तथा भारत की आज़ादी के संघर्ष के एक क्रांतिकारी राजनीतिक कार्यकर्ता थे। वे प्रसिद्ध दैनिक समाचार पत्र 'ज़मींदार' के संपादक रहे।

मौलाना की राजनीतिक धारा अंग्रेज़ी हुकूमत के साथ सीधे टकराव पर आधारित थी। स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के कारण पंजाब के तत्कालीन गवर्नर सर माइकल ओ'डायर के शासनकाल में उन्हें पाँच वर्ष के सश्रम कारावास की सज़ा भुगतनी पड़ी। वे ख़िलाफ़त आंदोलन से भी बहुत गहराई से जुड़े रहे।

मौलाना ज़फ़र अली ख़ाँ की शायरी भी उनके राजनीतिक एवं सामाजिक संघर्ष का एक सशक्त माध्यम बनी।

प्रमुख काव्य संग्रह: बहारिस्तान, निगारिस्तान, चमनिस्तान।

ज़फ़र अली ख़ाँ - हिंदी कवि एवं स्वतंत्रता सेनानी

ज़फ़र अली ख़ाँ की कविताएँ