Tariq Azeem Tanha / तारिक़ अज़ीम 'तनहा'

मौ. तारिक़ अज़ीम गौर (जन्म: 10 फरवरी 1996) को तारिक़ अज़ीम 'तनहा' के नाम से जाना जाता है। इनका जन्म रुड़की के समीप बन्हेड़ा टांडा गाँव में हुआ। इनके पिता एक किसान हैं। 'तनहा' की प्रारंभिक शिक्षा गाँव के ही विद्यालय में हुई और दसवीं कक्षा से ही इन्होंने शे'र कहना शुरू कर दिया था।

इन्हें मिर्ज़ा ग़ालिब और अल्लामा इक़बाल की शायरी ने गहराई से प्रभावित किया है। इन्होंने जी.बी. पंत इंजीनियरिंग कॉलेज, पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड) से तकनीकी शिक्षा प्राप्त की। ये अपनी पुस्तक 'दास्तान-ए-तनहा' की रचना में प्रयासरत हैं।

तारिक़ अज़ीम 'तनहा' - हिंदी एवं उर्दू शायर

तारिक़ अज़ीम 'तनहा' की शायरी (Hindi Poetry & Shayari)