Rameshraj | रमेशराज

मूल नाम: रमेशचन्द्र गुप्त

जन्मतिथि एवं स्थान: 15 मार्च 1954, ग्राम-एसी, जनपद-अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)

रमेशराज का जन्म लोककवि रामचरन गुप्त के घर हुआ। उनकी शिक्षा एम.ए. हिन्दी एवं एम.ए. भूगोल है। सम्प्रति वे 'तेवरीपक्ष' (त्रैमासिक) पत्रिका का सम्पादन कर रहे हैं।

सम्पादित कृतियाँ: 'अभी जुबां कटी नहीं' (तेवरी-संग्रह), 'कबीर ज़िन्दा है' (तेवरी-संग्रह), 'इतिहास घायल है' (तेवरी-संग्रह), 'एक प्रहारः लगातार' (तेवरी संग्रह)।

स्वरचित कृतियाँ: रस से संबंधित ('तेवरी में रससमस्या और समाधान'), 'विचार और रस' (विवेचनात्मक निबंध), 'विरोध-रस', 'काव्य की आत्मा और आत्मीयकरण', 'तेवर-शतक', 'शतक', मुक्तछंद कविता-संग्रह और बाल-कविताएँ। इन्हें अनेक साहित्यिक संस्थानों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

रमेशराज - हिन्दी कवि एवं सम्पादक

रमेशराज की रचनाएँ

(Works of Rameshraj)

तेवर-शतक रमेशराज

(Tewar Shatak)

विभिन्न रसों व छन्दों पर आधारित तेवरियाँ

(Tewaris in Various Metres & Moods)

ग़ज़लें रमेशराज

(Ghazals)