Purnima Varman | पूर्णिमा वर्मन

जन्मतिथि: 27 जून 1955

पूर्णिमा वर्मन का जन्म पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) में हुआ। उन्होंने संस्कृत साहित्य में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है और 'स्वातंत्र्योत्तर संस्कृत साहित्य' पर शोधकार्य किया है। इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारिता और वेब डिज़ायनिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया है।

वे प्रसिद्ध वेब-पत्रिकाओं 'अभिव्यक्ति' और 'अनुभूति' की सम्पादक हैं। इंटरनेट पर हिन्दी भाषा व साहित्य के प्रसार तथा प्रवासी और विदेशी हिन्दी लेखकों को साझा मंच प्रदान करने में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। वर्तमान में वे शारजाह (संयुक्त अरब इमारात) में निवास करते हुए अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी विकास के कार्यों में संलग्न हैं।

प्रकाशित काव्य-संग्रह:

  • पूर्वा
  • वक्त के साथ
  • चोंच में आकाश

सम्मान एवं पुरस्कार: अक्षरम प्रवासी मीडिया सम्मान (2006), हिंदी गौरव सम्मान (2008), जयजयवंती सम्मान, एवं केंद्रीय हिंदी संस्थान का पद्मभूषण डॉ॰ मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार।

पूर्णिमा वर्मन - प्रसिद्ध हिन्दी लेखिका एवं सम्पादक

पूर्णिमा वर्मन की कविताएँ

(Hindi Poetry : Purnima Varman)