प्रो. अजहर हाशमी जाने-माने कवि, लेखक, विचारक एवं शिक्षाविद् हैं। आप गरीब, अनाथ एवं असहाय बच्चों के उत्थान के लिए समर्पित हैं। राष्ट्रीय स्तर की व्याख्यान मालाओं में आपने कई समसामयिक विषयों पर व्याख्यान दिए हैं तथा आपको अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
विशिष्ट रचनाएँ: 'रामवाला हिंदुस्तान चाहिए', 'बेटियां पावन दुआएं हैं', 'मां' आदि।