Prabhudayal Shrivastava | प्रभुदयाल श्रीवास्तव

प्रभुदयाल श्रीवास्तव (4 अगस्त 1944 - ) का जन्म धरमपुरा दमोह, मध्य प्रदेश में हुआ। आप कहानी, कविता, बाल-साहित्य, व्यंग्य, लघु कथाएँ, लेख, बुंदेली लोकगीत, बुंदेली लघु कथाएँ, बुंदेली गज़लें विधाओं में साहित्य-सृजन करते हैं। आपको 'भारती रत्न', 'भारती भूषण सम्मान', 'श्रीमती सरस्वती सिंह स्मृति सम्मान', 'लाइफ अचीवमेंट अवार्ड', 'हिंदी सेवी सम्मान', 'व्यंग्य वैभव सम्मान' मिले हैं। आपकी प्रमुख साहित्य कृतियाँ हैं: व्यंग्य संग्रह: दूसरी लाइन; बाल गीत संग्रह: बचपन गीत सुनाता चल, बचपन छलके छल छल इत्यादि।

प्रभुदयाल श्रीवास्तव - हिन्दी कवि व व्यंग्यकार

प्रभुदयाल श्रीवास्तव की कविताएँ