Nazim Hikmet Ran | नाज़िम हिकमत रन
नाज़िम हिकमत रन (15 जनवरी 1902 – 3 जून 1963), जिन्हें आमतौर पर नाज़िम हिकमत के नाम से जाना जाता है, सैलोनिका (थैसोलोनिकी, ऑटोमन साम्राज्य) में पैदा हुए और मॉस्को (सोवियत संघ) में उनका देहांत हुआ। वे प्रसिद्ध तुर्की कवि, नाटककार, उपन्यासकार और संस्मरण लेखक थे। उनकी कविता में एक ख़ास रवानगी है। उन्हें रूमानी साम्यवादी या क्रांतिकारी कवि भी कहा जाता है। अपने राजनीतिक विचारों के कारण उनका अधिकांश जीवन जेल में या देश-निकाले में ही बीता। यद्यपि तत्कालीन सरकार उनके विरुद्ध थी, परन्तु तुर्की के लोग उनका बेहद सम्मान और स्नेह करते थे। उनकी रचनाएँ तुर्की के कुदरती नज़ारों, गाँवों, कस्बों और शहरों का सजीव चित्रण करती हैं। देशभक्ति उनकी काव्य रचना का प्रमुख गुण है।
नाज़िम हिकमत रन की कविताएँ
अनुवादक: फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
