Guru Nanak Dev Ji | गुरु नानक देव जी
गुरु नानक देव जी (15 अप्रैल 1469 – 22 सितम्बर 1539) सिख धर्म के संस्थापक थे। उनका जन्म राय भोइ की तलवंडी (ननकाना साहब) में हुआ, जो कि वर्तमान में पाकिस्तान के शेखूपुरे जिले में स्थित है। उनके पिता मेहता कल्याण दास बेदी (मेहता कालू) और माता तृप्ता जी थीं। उनकी बड़ी बहन बीबी नानकी जी थीं। उनका विवाह माता सुलक्खनी जी के साथ हुआ। उनके दो पुत्र बाबा श्री चंद जी और बाबा लखमी दास जी थे। 1504 में वह बीबी नानकी जी के साथ सुल्तानपुर लोधी चले गए, जहाँ उन्होंने नवाब दौलत खान लोधी के मोदीखाने में सेवा की। उन्होंने संसार की चार लंबी आध्यात्मिक यात्राएँ (उदासी) कीं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में आपके 974 शब्द दर्ज हैं। आपकी प्रमुख रचनाएँ जपुजी साहिब, सिध गोसटि, आसा दी वार और दखनी ओअंकार हैं।
