Gopal Singh Nepali | गोपाल सिंह नेपाली

गोपाल सिंह नेपाली (11 अगस्त 1911 - 17 अप्रैल 1963) का जन्म बिहार के पश्चिमी चम्पारन के बेतिया में हुआ था। उनका मूल नाम गोपाल बहादुर सिंह था। वे हिन्दी एवं नेपाली के प्रसिद्ध कवि थे तथा उन्हें "गीतों का राजकुमार" कहा जाता था। उन्होंने हिन्दी फिल्मों के लिए लगभग चार दर्जन प्रसिद्ध गीतों की रचना की। वे एक पत्रकार भी थे, जिन्होंने "रतलाम टाइम्स", चित्रपट, सुधा एवं योगी पत्रिकाओं का संपादन किया। 1933 में उनका पहला काव्य संग्रह ‘उमंग’ प्रकाशित हुआ। इसके अलावा ‘पंछी’, ‘रागिनी’, ‘पंचमी’, ‘नवीन’ और ‘हिमालय ने पुकारा’ उनके प्रमुख काव्य संग्रह हैं। उन्होंने ‘हिमालय फिल्म्स’ और ‘नेपाली पिक्चर्स’ की स्थापना की तथा नजराना, सनसनी और खुशबू जैसी फीचर फिल्मों का निर्माण-निर्देशन भी किया।

गोपाल सिंह नेपाली - हिंदी एवं नेपाली कवि

गोपाल सिंह नेपाली की प्रसिद्ध कविताएँ

Gopal Singh Nepali Selected Poetry