बृज नारायण चकबस्त | Brij Narayan Chakbast

पंडित बृज नारायण चकबस्त (चकबस्त लखनवी, 1882 – 12 फ़रवरी 1926) का जन्म फैज़ाबाद में हुआ। उनके पिता पंडित उदित नारायण शिवपुरी चकबस्त भी कवि थे और 'यक़ीन' उपनाम से लिखते थे। चकबस्त के पाँच वर्ष की आयु में ही उनके पिता का देहांत हो गया, जिसके बाद उनके बड़े भाई पंडित महाराज नारायण चकबस्त ने उनकी शिक्षा का प्रबंध किया।

चकबस्त ने 1908 में कानून की डिग्री प्राप्त कर वकालत शुरू की। वे राजनीति एवं राष्ट्रीय आंदोलन में भी सक्रिय रहे। मात्र 9 वर्ष की आयु से उन्होंने काव्य-रचना प्रारंभ कर दी थी और 12 वर्ष की आयु तक उनके कलाम में परिपक्वता आ चुकी थी।

उनकी प्रसिद्ध नज़्मों में 'रामायण का एक सीन', 'ख़ाक-ए-हिंद' और राष्ट्रीय नेताओं पर लिखे मर्सिये अत्यंत लोकप्रिय हैं।

पंडित बृज नारायण चकबस्त

बृज नारायण चकबस्त की रचनाएँ

हिन्दी ग़ज़लें बृज नारायण चकबस्त

नज़्में बृज नारायण चकबस्त