Allama Tajvar Najibabadi
अल्लामा ताजवर नजीबाबादी
अल्लामा ताजवर नजीबाबादी (02 मई 1893 – 30 जनवरी 1951) का जन्म नैनीताल में हुआ था तथा उनका पैतृक स्थान नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) था। वह एक प्रतिष्ठित शायर, अदीब, पत्रकार और शिक्षाविद थे।
फ़ारसी व अरबी की आरम्भिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने दारुल उलूम देवबंद से दर्से निज़ामिया की शिक्षा पूरी की। 1915 में पंजाब यूनिवर्सिटी से मौलवी फ़ाज़िल और मुंशी फ़ाज़िल की परीक्षाएँ उत्तीर्ण कीं। 1921 में वे दयाल सिंह कॉलेज, लाहौर में फ़ारसी और उर्दू के प्रोफेसर नियुक्त हुए।
उन्होंने 'हुमायूँ' और 'मख्ज़न' पत्रिकाओं में संपादन कार्य किया तथा 'अदबी दुनिया' और 'शाहकार' जैसी युगांतरकारी पत्रिकाएँ भी निकालीं। इसके अलावा उन्होंने 'उर्दू मरकज़' नाम से संकलन एवं संपादन की एक प्रमुख संस्था की स्थापना भी की।