Yogendra Pandey / योगेंद्र पांडेय
योगेंद्र पांडेय (जन्म 28 मई 1997) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर से संबंध रखने वाले हिन्दी के युवा कवि, गीतकार, अध्यापक एवं ज्योतिषाचार्य हैं। इनके पिता जी का नाम श्री रमेश पांडेय तथा माता जी का नाम श्रीमती आशा पांडेय है। इन्होंने अंग्रेज़ी साहित्य में स्नातकोत्तर (M.A.) तथा B.Ed. की शिक्षा प्राप्त की है।
इनकी मुख्य रचना विधाओं में छंद, कविता, गीत, ग़ज़ल और मुक्तक शामिल हैं। ये विशेष रूप से वीर रस और शृंगार रस की कविताओं के लिए जाने जाते हैं। साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु इन्हें 'साहित्य केतु सम्मान' एवं 'चंद्रशेखर सम्मान' से विभूषित किया जा चुका है।
विभिन्न राष्ट्रीय काव्य मंचों पर काव्यपाठ करने के साथ-साथ इनकी रचनाएँ कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं। इसके अतिरिक्त इन्होंने आकाशवाणी और दूरदर्शन पर भी काव्यपाठ प्रस्तुत किया है।
ईमेल: yogendrap974@gmail.com | संपर्क: +91 6394893753
