Tawfiq Zayyad / तौफ़ीक़ ज़ियाद

तौफ़ीक़ ज़ियाद (7 मई 1929 - 5 जुलाई 1994), जिन्हें तौफीक ज़य्याद भी कहा जाता है, प्रमुख फ़िलिस्तीनी राजनेता और अपनी प्रसिद्ध "विरोध की कविता" (Resistance Poetry) के लिए जाने जाने वाले कवि थे। नाज़रेथ (फ़िलिस्तीन) में जन्मे ज़ियाद युवावस्था से ही राजनीतिक एवं जन आंदोलनों में बेहद सक्रिय रहे। इनका उपनाम 'अबू अल-अमीन' ('भरोसेमंद व्यक्ति') था।

इन्होंने गलील क्षेत्र के ग्रामीणों को एकजुट करने तथा अन्यायपूर्ण सैन्य पाबंदियों व करों के विरोध में प्रेरणादायक भूमिका निभाई, जिसके कारण इन्हें कई बार गिरफ्तार व जेल में बंद किया गया। 1962 से 1964 तक इन्होंने मॉस्को के हायर पार्टी स्कूल में अध्ययन किया। 9 दिसंबर 1975 को ये नाज़रेथ के मेयर चुने गए और 1994 में अपनी मृत्यु तक लगातार 19 वर्षों तक इस पद पर रहे।

तौफ़ीक़ ज़ियाद - फ़िलिस्तीनी कवि एवं राजनेता

फ़िलिस्तीनी कविताएँ हिंदी में : तौफीक ज़य्याद (अनुवादक : राधारमण अग्रवाल)

फ़िलिस्तीनी कविताएँ हिंदी में : तौफीक ज़य्याद (अनुवादक : कर्मजीत सिंह गठवाला)