Surjit Man Jalaeeya Singh / सुरजीत मान जलईया सिंह
सुरजीत मान जलईया सिंह (जन्म: 28 अप्रैल 1988) का जन्म ग्राम-नगला नत्थू (नौगाँव, सादाबाद, हाथरस, उत्तर प्रदेश) में हुआ। इनके पिता श्री कर्मवीर सिंह एवं माता श्रीमती राजेन्द्री देवी हैं। इन्होंने एम.ए. (हिन्दी व पत्रकारिता), एल.एल.बी. तथा बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में आप अध्यापन कार्य से जुड़े हैं।
प्रकाशित पुस्तकें एवं संपादन:
• काव्य कृतियाँ: माँ का आँचल, आदरांजलि।
• संपादन: 'दस्तूर ग़ज़ल का कहता है' (साझा ग़ज़ल संग्रह)। इसके अतिरिक्त पूर्व उप-संपादक (साहित्य समीर 'दस्तक') एवं पूर्व सहयोगी संपादक (साहित्य रागिनी ई-पत्रिका)। वर्तमान में 'साहित्य रत्न' के संस्थापक एवं प्रधान संपादक।
सम्मान एवं पुरस्कार:
माहेश्वरी सम्मान (2013), सारस्वत सम्मान (2013), शब्द भूषण (2014), महाराजा कृष्ण जैन स्मृति सम्मान (2017), साहित्य गौरव सम्मान (2017), एवं हिन्दी भूषण श्री सम्मान (2020)।
ईमेल: jalaeeya.man@gmail.com
