Surendra Prajapati / सुरेन्द्र प्रजापति
सुरेन्द्र प्रजापति (8 अप्रैल 1985 – वर्तमान) का जन्म ग्राम- असनी, पोस्ट-बलिया, थाना-गुरारू, जिला-गया, बिहार में पिता स्वर्गीय श्री जगदीश प्रजापत और माता स्वर्गीय श्रीमती मैना देवी के घर हुआ। अपने पिता से उन्हें हमेशा संघर्षशील बने रहने की प्रेरणा मिली, वहीं माँ ने उन्हें विनम्र बने रहने का पाठ पढ़ाया।
उनकी शिक्षा मैट्रिक तक हुई है। वे पेशे से एक इंटरनेशनल मार्केटिंग कम्पनी में स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर हैं। साहित्य पढ़ना, कहानी व कविताएँ लिखना उनके मुख्य शौक हैं। उनका प्रसिद्ध कहानी संग्रह 'सूरज क्षितिज में' प्रकाशित हो चुका है।
