Suchita Agarwal 'Suchisandeep' / शुचिता अग्रवाल 'शुचिसंदीप'

शुचिता अग्रवाल 'शुचिसंदीप' (विद्यावाचस्पति) का जन्म 26 नवम्बर 1969 को सुजानगढ़ (राजस्थान) में हुआ। वर्तमान में वे असम प्रदेश के तिनसुकिया शहर में निवास करती हैं।

उनकी हिंदी साहित्य के पारंपरिक छंदों में विशेष रुचि है और वे मात्रिक एवं वर्णिक लगभग सभी प्रचलित छंदों में काव्य सृजन में सतत संलग्न हैं। उनकी रचनाएँ देश की प्रतिष्ठित वेब-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होती रहती हैं।

प्रकाशित कविता संग्रह: "दर्पण", "साहित्य मेध", "मन की बात", "काव्य शुचिता" तथा "काव्य मेध"।

शुचिता अग्रवाल 'शुचिसंदीप'

शुचिता अग्रवाल 'शुचिसंदीप' की कविताएँ