Shailendra Chauhan / शैलेन्द्र चौहान

शैलेन्द्र चौहान (8 फरवरी, 1954 - ) ने अपनी प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विदिशा जिले के ग्रामीण अंचल से तथा बी.ई. (इलेक्ट्रिकल) विदिशा से प्राप्त की। विद्यार्थी जीवन से ही उन्होंने कविताएँ, कहानियाँ और आलोचना लेखन शुरू किया। वे वैज्ञानिक, शैक्षिक, सामाजिक एवं राजनैतिक विषयों पर भी निरंतर लिखते रहे हैं। देश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में उनकी रचनाएँ नियमित रूप से प्रकाशित होती हैं।

प्रमुख रचनाएँ: कविता संग्रह: 'नौ रुपये बीस पैसे के लिए' (1983), 'श्वेतपत्र' (2002), 'और कितने प्रकाश वर्ष' (2003), 'ईश्वर की चौखट पर' (2004)। कहानी संग्रह: 'नहीं यह कोई कहानी नहीं' (1996)। संस्मरणात्मक उपन्यास: 'पांव जमीन पर' (2010)। आलोचना: 'कविता का जनपक्ष' (2020)।

संपादन क्षेत्र में उन्होंने साहित्यिक पत्रिका 'धरती' तथा क्रांतिकारी कुंदनलाल गुप्त एवं अमर शहीद महावीर सिंह की संक्षिप्त जीवनियों का सफल संपादन किया है। वे सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय हैं।

कवि शैलेन्द्र चौहान

शैलेन्द्र चौहान की कविताएँ