Ramkishan Vyas (रामकिशन व्यास)

हरियाणवी लोक संस्कृति और सांग परंपरा के प्रमुख स्तंभ रामकिशन व्यास का जन्म 11 अक्टूबर 1925 को हुआ था। वे माईराम अलेवा के शिष्य थे। वर्ष 1941 में उन्होंने अपनी सांग पार्टी बनाई।

उन्होंने लगभग बीस सांगों के साथ-साथ अनेक मुक्तक रागनियों और भजनों की रचना की। तालाब, स्कूल और चौपाल आदि के निर्माण जैसी सामुदायिक पहलकदमियों में वे अपने सांगों के माध्यम से कोष जुटाने और सामाजिक जागृति फैलाने में सदैव सक्रिय रहे। 2 अगस्त 2003 को उनका देहावसान हुआ।

रामकिशन व्यास - हरियाणवी कवि एवं सांगी