Dr. Puja Jha | डॉ. पूजा झा

डॉ. पूजा झा (जन्मतिथि: 4 नवंबर 1982) बीपीएससी (बिहार लोक सेवा आयोग) द्वारा चयनित पीजीटी (स्नातकोत्तर शिक्षक) हैं। इन्होंने BTET, JTET, STET और UGC NET जैसी विभिन्न शिक्षण पात्रता परीक्षाएँ उत्तीर्ण की हैं। वर्तमान में वह बिहार सरकार के अधीन एक इण्टरस्तरीय विद्यालय में कक्षा 11-12 के लिए विद्यालय अध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं।

उन्हें आईसीएसई बोर्ड स्कूल एवं बिहार सरकार के शिक्षा विभाग में अध्यापन का अनुभव प्राप्त है। इसके अतिरिक्त, आकाशवाणी भागलपुर (AIR) में 10 वर्षों तक कंपेयर और आकस्मिक उद्घोषिका के रूप में कार्य करने का लंबा अनुभव भी उनके पास है।

उनके शोध प्रबंध का विषय “संचार माध्यम और हिंदी की स्थिति” रहा है, जिसमें पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिजिटल मीडिया में हिंदी की संभावनाओं तथा "हिंग्लिश" के प्रभाव का विश्लेषण किया गया है। उनकी मुक्तक कविताओं एवं क्षणिकाओं का संग्रह "चुप्पी की चौखट पर शब्दों की रंगोली" पुस्तक रूप में प्रकाशित हो चुका है।

डॉ. पूजा झा - हिन्दी लेखिका एवं कवयित्री

हिन्दी कविताएँ : पूजा झा

(Hindi Poetry : Puja Jha)