Colonel Pravin Tripathi | कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

कर्नल प्रवीण शंकर त्रिपाठी (जन्म: 11 अगस्त 1962) का जन्म उनके पिता श्री राम शरण त्रिपाठी और माता श्रीमती विष्णुदेवी त्रिपाठी के घर उन्नाव (उत्तर प्रदेश) में हुआ। उन्होंने स्नातक की शिक्षा कानपुर विश्वविद्यालय एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से और एम.बी.ए. की उपाधि राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय से प्राप्त की।

उनकी सृजन विधा में आलेख, व्यंग्य एवं काव्य शामिल हैं। उनकी कविताएँ और आलेख समाचार पत्रों तथा ई-वेब मैगज़ीन में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहते हैं। वर्ष 1978 में उनकी सैन्य जीवन यात्रा आरंभ हुई, जो निरंतर जारी है।

आचार्य नंद दुलारे बाजपेयी, सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' एवं शिवमंगल सिंह 'सुमन' के क्षेत्र से होने तथा परिवार के साहित्यिक वातावरण के कारण उनकी साहित्यिक पठन-पाठन में रुचि रही, जो अंततः साहित्य सृजन में परिणत हुई। सेवानिवृत्त होने के पश्चात उनका पूर्ण रूप से साहित्य को समर्पित होने का उद्देश्य है।

कर्नल प्रवीण त्रिपाठी - हिन्दी कवि व लेखक

कर्नल प्रवीण त्रिपाठी की कविताएँ