Prateek Jha Oppi प्रतीक झा 'ओप्पी'
प्रतीक झा 'ओप्पी' का जन्म 10 अगस्त 1993 को उत्तर प्रदेश के जनपद चन्दौली
में हुआ। इनके पिता का नाम अवधेश झा और माता का नाम शान्ति झा है।
इन्होंने अपनी स्नातक एवं परास्नातक की शिक्षा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
विश्वविद्यालय, वाराणसी से प्राप्त की। परास्नातक में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर
इन्हें राज्यपाल द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात इन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा आयोजित
राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया। वर्तमान में वे
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग में शोध छात्र हैं।
प्रतीक झा 'ओप्पी' को दर्शन, साहित्य और इतिहास में गहरी रुचि है। वे विशेष
रूप से हिन्दी कविता और लेखन में सक्रिय हैं। उनकी लेखनी में दार्शनिक,
ऐतिहासिक और सामाजिक चिन्तन की गहराई देखने को मिलती है। उन्होंने
ओपेनहाइमर, बौद्ध दर्शन, भारत की सांस्कृतिक विरासत, नैतिकता तथा समाज
के बदलते मूल्य जैसे विषयों पर कई कविताएँ और लेख लिखे हैं।
उनकी अब तक 40 से अधिक रचनाएँ विभिन्न ऑनलाइन और ऑफलाइन
प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं।

हिन्दी कविताएँ : प्रतीक झा 'ओप्पी'
Hindi Poetry : Prateek Jha Oppi