Nihal Singh | निहाल सिंह
निहाल सिंह (17 फ़रवरी 1977) का जन्म राजस्थान के झुंझुनू ज़िले के दुधवा गाँव में एक किसान परिवार में हुआ। इन्हें बचपन से ही कविताएँ और शायरी पढ़ने तथा लिखने का गहरा शौक रहा है। बारहवीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने खेती-किसानी का कार्य अपना लिया। सामाजिक जीवन, ग्रामीण परिवेश और सामान्य जनजीवन से जुड़ी उनकी कविताएँ एवं रचनाएँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं तथा साहित्यिक ब्लॉगों में निरंतर प्रकाशित होती रहती हैं।
