Kunal Bain कुनाल बाईन
कुनाल बाईन का जन्म नील आइलैंड (वर्तमान में नाम बदल कर, शहीद द्वीप कर दिया गया है), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह,
भारत में 3 फरवरी, 2005 में हुआ। चार वर्ष की आयु में वह परिवार सहित पोर्ट ब्लेयर आ गए और वहां हमफ्रीगंज क्षेत्र में रहने लगे। वहीं
उनकी स्कूली शिक्षा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, हमफ्रीगंज (कक्षा 1 से लेकर 8 तक) और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मंग्लूटान
(कक्षा 9 से लेकर 12 तक) से हुई । अब वह जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय से हिंदी विषय में स्नातक की शिक्षा ले रहे हैं। उनका
एक ही सपना है, अंडमान में हिंदी साहित्य को बहुत ऊंचाई पर ले जाना।
हिन्दी कविताएँ : कुनाल बाईन
Hindi Poetry : Kunal Bain