Mahakavi Kalidasa | महाकवि कालिदास

महाकवि कालिदास पहली शताब्दी ई.पू. के संस्कृत भाषा के महान कवि और नाटककार थे। उन्होंने भारत की पौराणिक कथाओं और दर्शन को आधार बनाकर कालजयी रचनाएँ कीं। उनकी रचनाओं में भारतीय जीवन और दर्शन के विविध रूप और मूल तत्त्व निरूपित हैं। परम्परा के अनुसार, कालिदास उज्जयिनी के उन राजा विक्रमादित्य के समकालीन माने जाते हैं जिन्होंने ईसा से 57 वर्ष पूर्व विक्रम संवत् चलाया।

प्रमुख रचनाएँ: विद्वानों द्वारा कालिदास की निर्विवाद रूप से सात प्रमुख रचनाएँ मानी जाती हैं— तीन नाटक: अभिज्ञान शाकुन्तलम्, विक्रमोर्वशीयम् और मालविकाग्निमित्रम्; दो महाकाव्य: रघुवंशम् और कुमारसंभवम्; तथा दो खण्डकाव्य: मेघदूतम् और ऋतुसंहार

महाकवि कालिदास

कालिदास की प्रसिद्ध रचनाएँ (हिन्दी एवं संस्कृत)