Indeevar | इंदीवर
श्यामलाल बाबू राय 'इन्दीवर' (1 जनवरी 1924 – 27 फरवरी 1997) हिन्दी फ़िल्मों के प्रमुख और कालजयी गीतकार थे। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के झाँसी ज़िले के ग्राम धम्मा में हुआ था। वे गीतकार बनने के सपने के साथ मुंबई आए और उन्होंने 300 से अधिक फ़िल्मों में 1000 से भी ज़्यादा कालजयी गीत लिखे।
उनकी कलम से देशभक्ति, प्रेम, दर्शन और जीवन के हर मिज़ाज के स्वर निकले। वर्ष 1976 में फ़िल्म 'अमानुष' के लोकप्रिय गीत "दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा" के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार प्रदान किया गया था।
इंदीवर के प्रसिद्ध हिन्दी गीत (Hindi Songs by Indeevar)
- मेरे देश की धरती
- है प्रीत जहाँ की रीत सदा
- दुल्हन चली, ओ पहन चली, तीन रंग की चोली
- छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिए
- ओहरे ताल मिले नदी के जल में
- नदिया चले चले रे धारा
- चंदन सा बदन चंचल चितवन
- वक़्त करता जो वफ़ा आप हमारे होते
- फूल तुम्हें भेजा है ख़त में
- मुझे नहीं पूछनी तुमसे बीती बातें
- कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे
- जो तुमको हो पसंद, वही बात करेंगे
- हम छोड़ चले हैं महफ़िल को
- मैं तो भूल चली बाबुल का देस
- होंठों से छू लो तुम, मेरा गीत अमर कर दो
- ज़िंदगी का सफ़र है ये कैसा सफ़र
- दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा
- मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया
- कसमे वादे प्यार वफ़ा सब
- वो खेत में मिलेगा, खलिहान में मिलेगा
- एक तू जो मिला, सारी दुनिया मिली
- तेरे होंठों के दो फूल प्यारे प्यारे
- ओ बाबुल प्यारे
- जिस दिल में बसा था प्यार तेरा
- हम तुम्हे चाहते हैं ऐसे
