Hardeep Sabharwal | हरदीप सबरवाल
हरदीप सबरवाल पंजाबी यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर हैं। उनकी रचनाएँ विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन व प्रिंट पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं, जिनमें The Larcenist, Zaira Journal, PIN Quarterly Journal, Literature Online, The Writers Drawer, Quail Bells, NY Literary Magazine, In-flight Literary Magazine, Topology Magazine, Literary Yard, Alive, The Taj Mahal Review, जनकृति इंटरनेशनल मैगजीन, हस्ताक्षर, सेतु, हस्तक्षेप, साहित्य सुधा, पुरवाई आदि प्रमुख हैं।
2014 में उनकी अंग्रेजी कविता "HIV Positive" को Yoalfaaz सर्वश्रेष्ठ कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला। 2015 में "The Third Desire" ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दिसंबर 2015 में "The Refugee's Roots" को The Writers Drawer International Poetry Contest में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। जून 2016 में उनकी कहानी "The Swing" ने The Writers Drawer Short Story Contest में तृतीय स्थान और प्रतिलिपि लघुकथा सम्मान 2017 में तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूके के Spectrum Publishing House द्वारा उनका अंग्रेजी कविता संग्रह 'Faceless' प्रकाशित हो चुका है। अब तक 6 साझा संग्रहों में उनकी रचनाएँ संकलित हैं।
