Gurmeet Karyalvi | गुरमीत कड़ियालवी
गुरमीत कड़ियालवी (जन्म: 23 दिसम्बर 1968) का जन्म गाँव कड़ियाल, जिला मोगा (पंजाब) में हुआ। आपकी शिक्षा—डिप्लोमा (सिविल इंजीनियरिंग), एम.ए. (पॉलिटिकल साइंस), एम.ए. (पंजाबी) है। आपकी प्रकाशित कृतियाँ हैं—कहानी संग्रह: 'आतु खोजी', 'आक्क दा बूटा', 'ढाल', 'हड़ा रोड़ी ते रेड़ी'। राजीव शर्मा के निर्देशन में 'आतु खोजी' कहानी का फिल्मांकन भी हो चुका है। आपको नवतेज सिंह प्रीतलड़ी पुरस्कार एवं प्रिंसिपल सुजान सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। संप्रति आप पंजाब के फरीदकोट जिले में भलाई (कल्याण) विभाग में कार्यरत हैं।
गुरमीत कड़ियालवी की कविताएँ
Hindi Poetry : Gurmeet Karyalvi
