जीवन काल: 9 सितम्बर 1950 – 23 मार्च 1988
जन्म स्थान: ग्राम तलवंडी सलेम, ज़िला जालंधर (पंजाब)
शिक्षा: गुरु नानक देव युनिवर्सिटी, अमृतसर
परिचय: अवतार सिंह संधू, जिन्हें दुनिया 'पाश' के नाम से जानती है, आधुनिक पंजाबी साहित्य के सबसे प्रभावी क्रांतिकारी व विद्रोही कवियों में से एक थे। वे शोषण, दमन और अत्याचारों से मुक्त एक समतावादी समाज का सपना देखते थे। भगत सिंह को अपना आदर्श मानने वाले पाश की कविताओं के तीखे तेवरों के कारण 1970 में उन्हें जेल भी जाना पड़ा। 23 मार्च 1988 को मात्र 37 वर्ष की आयु में धार्मिक कट्टरपंथियों द्वारा उनकी हत्या कर दी गई।
प्रमुख कृतियाँ: 'लौहकथा', 'उड्ड्दे बाजाँ मगर', 'साडे समियाँ विच', 'लड़ांगे साथी', 'खिल्लरे होए वर्के' आदि।