जन्म: 15 फ़रवरी 1992 (ग्राम बंबोर, जोधपुर, राजस्थान)
माता-पिता: श्रीमती रामदेवी जी एवं श्री माधाराम
परिचय: अनोप भाम्बु एक भारतीय पर्यावरणविद्, वन्यजीव संरक्षणवादी, संगीतकार और लेखक हैं। इन्हें वनों की रक्षा करने और वनवासियों के साथी के रूप में सेवा करने के प्रयासों के लिए जाना जाता है।
प्रमुख सम्मान: रक्त वीर युवा सम्मान (2020), जोधपुर रत्न पुरस्कार (मानव अधिकार न्याय सुरक्षा ट्रस्ट, नई दिल्ली), करोना वारियर्स पुरस्कार, पर्यावरणविद् पुरस्कार (हिसार, हरियाणा)।
प्रमुख रचनाएँ: 'पिताजी की याद', 'मां की महिमा', 'खिल रही है देखो', 'तेजा दर्शन महोत्सव' आदि अनेक रचनाएँ समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं।