Ali Akbar Natiq
अली अकबर नातिक़
अली अकबर नातिक़ (15 अगस्त 1976 - ) पश्चिमी पंजाब के प्रसिद्ध उर्दू शायर, कहानीकार और उपन्यासकार हैं। उनका जन्म ज़िला ओकाड़ा के गाँव 32-2L में हुआ। वह पाकिस्तानी उर्दू साहित्य की नयी पीढ़ी के प्रतिष्ठित लेखकों में से एक हैं। उनकी रचनाओं के अंग्रेज़ी, जर्मन और हिंदी अनुवाद की पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
पंद्रह साल की उम्र में उन्होंने राज-मिस्त्री का काम करना शुरू किया और अपने जीवन में अनेक संघर्ष देखे, जिनका गहरा प्रभाव उनके लेखन में स्पष्ट झलकता है। वर्तमान में वे लाहौर यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफ़ैसर के तौर पर कार्यरत हैं। उनकी प्रमुख कृतियों में 'बेयकीनी बस्तियों में' (काव्य संग्रह), 'याकूत के वर्क' (काव्य संग्रह), 'कायम दीन' (कहानी-संग्रह), 'शाह मुहंमद का ताँगा' (कहानी-संग्रह), और 'नौलक्खी कोठी' (उपन्यास) शामिल हैं।