Rahat Indori | राहत इन्दौरी

जीवनकाल: 1 जनवरी 1950 – 11 अगस्त 2020

डॉ. राहत इन्दौरी प्रसिद्ध भारतीय उर्दू शायर, मंच-संचालक और हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय गीतकार थे। उनका जन्म इंदौर में कपड़ा मिल के कर्मचारी रफ़्तुल्लाह कुरैशी और मकबूल उन निशा बेगम के यहाँ हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा नूतन स्कूल इंदौर में हुई।

उन्होंने इस्लामिया करीमिया कॉलेज इंदौर से 1973 में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की और 1975 में बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से उर्दू साहित्य में एम.ए. किया। इसके पश्चात् 1985 में मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय से 'उर्दू मुशायरा' विषय पर पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त की। अपनी बेबाक शैली, बुलंद आवाज़ और संवाद-शैली के कारण वे दुनिया भर के मुशायरों में अत्यधिक लोकप्रिय रहे।

प्रमुख रचनाएँ एवं संग्रह:

  • धूप-धूप
  • नाराज़
  • धूप बहुत है
  • चाँद पागल है
  • मौजूद
  • मेरे बाद
डॉ. राहत इन्दौरी - प्रसिद्ध उर्दू शायर व गीतकार

राहत इन्दौरी की कृतियाँ

(Poetry Collections)

राहत इन्दौरी की प्रसिद्ध कविताएँ एवं ग़ज़लें

(Popular Ghazals & Poems)