1. संसद
संसद हमारी अपनी
एक ट्रांसपोर्ट कंपनी,
जिसमें बड़ा कारोबार
होता है,
कोई पाता है
कोई खोता है,
हँसने सी बात नहीं
मंत्रीपदों का
यातायात होता है।
