Tulsidas Ji / गोस्वामी तुलसीदास जी
गोस्वामी तुलसीदास जी (1511-1623) भक्ति काल के महान कवि एवं संत थे। आपका जन्म राजापुर, जिला बाँदा (वर्तमान चित्रकूट) में हुआ था। कुछ विद्वान आपका जन्म सोरों शूकरक्षेत्र, कासगंज (उत्तर प्रदेश) भी मानते हैं। उनके पिता श्री आत्माराम दुबे और माता श्रीमती हुलसी देवी थीं।
प्रचलित जनश्रुति के अनुसार, बालक ने जन्म लेते ही 'राम' नाम का उच्चारण किया था, जिससे उनका नाम 'रामबोला' पड़ा। श्री रामचरितमानस उनकी अमर और सर्वाधिक लोकप्रिय कृति है, जिसका पाठ विश्वभर में अत्यंत श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया जाता है।
नागरी प्रचारिणी सभा काशी द्वारा प्रकाशित उनकी प्रमुख रचनाओं में श्री रामचरितमानस, विनय-पत्रिका, कवितावली, गीतावली, दोहावली, हनुमान चालीसा, जानकी-मंगल, पार्वती-मंगल, और वैराग्य-संदीपनी प्रमुख हैं।
