दोहे घरेलू नुस्खे अमीर खुसरो Dohe Gharelu Nuskhe Amir Khusro in Hindi


1 हरड़-बहेड़ा आँवला, घी सक्कर में खाए। हाथी दाबे काँख में, साठ कोस ले जाए। 2 मारन चाहो काऊ को, बिना छुरी बिन घाव। तो वासे कह दीजियो, दूध से पूरी खाए। 3 प्रतिदिन तुलसी बीज को, पान संग जो खाए। रक्त-धातु दोनों बढ़े, नामर्दी मिट जाय। 4 माटी के नव पात्र में, त्रिफला रैन में डारी। सुबह-सवेरे-धोए के, आँख रोग को हारी। 5 चना-चून के-नोन दिन, चौंसठ दिन जो खाए। दाद-खाज-अरू सेहुवा-जरी मूल सो जाए। 6 सौ-दवा की एक दवा, रोग कोई न आवे। खुसरो-वाको-सरीर सुहावे, नित ताजी हवा जो खावे।