Dr. Zeaur Rahman Jafri / डॉ. ज़ियाउर रहमान जाफरी

डॉ. ज़ियाउर रहमान जाफरी (जन्म: 10 जनवरी 1978) हिन्दी साहित्य के सुप्रसिद्ध कवि, आलोचक एवं लेखक हैं। इनका जन्म भवानन्दपुर, बेगूसराय (बिहार) में हुआ। वर्तमान में वे हिन्दी विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

शिक्षा: एम.ए. (हिन्दी, अंग्रेजी, शिक्षा शास्त्र), बी.एड., पत्रकारिता डिप्लोमा, पी-एच.डी. (हिन्दी) एवं यू.जी.सी. नेट (हिन्दी)।

प्रमुख कृतियाँ:

  • खुले दरीचे की खुशबू (हिन्दी ग़ज़ल संग्रह)
  • खुशबू छू कर आई है (हिन्दी ग़ज़ल संग्रह)
  • परवीन शाकिर की शायरी (हिन्दी आलोचना)
  • ग़ज़ल लेखन परंपरा और हिंदी ग़ज़ल का विकास (आलोचना)
  • हिंदी गजल: स्वभाव और समीक्षा (आलोचना)
  • चांद हमारी मुट्ठी में है, आखिर चांद चमकता क्यों है (हिन्दी बाल कविता)
  • मैं आपी से नहीं बोलती, चलें चांद पर पिकनिक करने (उर्दू बाल कविता)
  • लड़की तब हंसती है (संपादन)

पुरस्कार एवं सम्मान: आपदा प्रबंधन पुरस्कार, बिहार शताब्दी सम्मान, यशपाल सम्मान तथा शाद अजीबाबादी साहित्य एवं समाज सेवा सम्मान समेत 50 से अधिक राष्ट्रीय व प्रादेशिक सम्मान प्राप्त।

विशेष: आपकी बाल कविता नासिक के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल है। आकाशवाणी (पटना, दरभंगा, भागलपुर), डीडी बिहार एवं ईटीवी बिहार से नियमित प्रसारण के साथ-साथ अनेक शोधार्थियों द्वारा इनके साहित्य पर पी-एच.डी. शोध कार्य किए गए हैं।

डॉ. ज़ियाउर रहमान जाफरी - हिन्दी कवि

हिन्दी ग़ज़लें : डॉ. ज़ियाउर रहमान जाफरी