Zakaria Mohammad / ज़करिया मोहम्मद
ज़करिया मोहम्मद (1951 - 3 अगस्त 2023) फ़िलिस्तीन के प्रमुख कवि, उपन्यासकार और संपादक थे। इनका जन्म अल-ज़ाविया गाँव (नब्लूस, वेस्ट बैंक) में हुआ था।
इन्होंने 'अल-हुर्रिया' (आज़ादी) और 'अल-फ़िकिर अल-देमोक्राति' (लोकतान्त्रिक सोच) पत्रिकाओं का संपादन एवं संचालन किया। इनके प्रसिद्ध उपन्यासों में 'अल-अयन अल-मुआ' (वे काली आँखें) और 'अस्सा अल-राए' (चरवाहे की लाठी) शामिल हैं। बाल साहित्य में इन्होंने 'अवाल ज़हरा फ़ी अल-हरीद' (पृथ्वी का पहला गुलाब) तथा 'मुग़री अल-मतार' (बारिश का गायक) की रचना की।
पुरस्कार: वर्ष 2020 में उत्कृष्ट सांस्कृतिक योगदान के लिए इन्हें प्रतिष्ठित 'महमूद दरवेश पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
