Taiba Habib / तैबा “हबीब”

तैबा “हबीब” लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में जन्मी एक उभरती हुई उर्दू कवयित्री और लेखिका हैं। लखनऊ के साहित्यिक माहौल ने उनके भीतर के लेखक को गढ़ने में अहम भूमिका निभाई। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय, भोपाल से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज़्म में मास्टर डिग्री हासिल की है।

पेशेवर रूप से वह एक प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल में कार्य करने के पश्चात् वर्तमान में एक विज्ञापन एजेंसी में कॉपीराइटर के पद पर कार्यरत हैं। उर्दू साहित्य में वह “हबीब” नाम से लिखती हैं। उनका लेखन सामाजिक घटनाओं, व्यक्तिगत अनुभवों और मानवीय भावनाओं से प्रेरित होता है। तैबा का मानना है कि लेखन लोगों से जुड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है, और इसी वजह से वह अपने अनुभवों व विचारों को सरल, स्पष्ट और भावपूर्ण शब्दों में साझा करती हैं।

तैबा हबीब - उर्दू कवयित्री एवं लेखिका

हिन्दी ग़ज़लें और नज़्में : तैबा “हबीब” (Hindi Poetry)