Prem Dhawan | प्रेम धवन
जीवनकाल: 13 जून 1923 – 07 मई 2001
प्रेम धवन सुप्रसिद्ध गीतकार, संगीतकार और नृत्य निर्देशक थे। उनका जन्म अम्बाला में हुआ और उन्होंने स्नातक की शिक्षा लाहौर में पूरी की। मशहूर गीतकार साहिर लुधियानवी उनके सहपाठी थे और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल उनके सीनियर छात्र थे।
प्रेम धवन ने पंडित रवि शंकर से संगीत एवं शांति रॉय बर्धन से नृत्य की शिक्षा ग्रहण की। बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रेम धवन को भारत सरकार द्वारा वर्ष 1970 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
