Paramjeet Kaur Reet | परमजीत कौर 'रीत'
परमजीत कौर 'रीत' का जन्म पिता श्री हरनेक सिंह और माता श्रीमती मनजीत कौर के घर श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब में हुआ। उनकी शिक्षा एम.ए. बी.एड. है।
साहित्य सृजन: कुण्डलिया संचयन (कुण्डलिया-संकलन, सं- त्रिलोक सिंह ठकुरेला), मानक कुण्डलिया (कुण्डलिया-संकलन, सं- रघुविन्द्र यादव), कथारंग (लघुकथा संकलन), शब्द की तलाश (काव्य संकलन), सृजन-सोपान (साहित्य-संकलन, शिक्षा विभाग) में।
उनकी रचनाएँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं। आकाशवाणी सूरतगढ़ से भी इनकी रचनाएँ प्रसारित हो चुकी हैं। सम्प्रति आप अध्यापन एवं लेखन कार्य में कार्यरत्त हैं।
